Annual Jewelry Design Workshop 2026
Join us for our exclusive jewelry design workshop featuring master artisans from across Rajasthan. Learn traditional tec...
हमारे समुदाय के आधिकारिक मंच पर आपका स्वागत है। 2018 से शिल्प कौशल, परंपरा और उत्कृष्टता की एक विरासत। आइए, हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और एक समृद्ध भविष्य के निर्माण में हमारा साथ दें।
"यही होता आया है हमारे समाज में, यही कारण है कि हमारा समाज छिन्न-भिन्न होकर टुकड़ों में बँट गया। किसको दोष दें? सब अपने ही लोग हैं।"
पर स्वर्णकार सेवा दल का पूरा प्रयास रहेगा कि अब यह परिपाटी बदले। इसी दिशा में कुछ नए कदम उठाए जाएँगे, जिसके फलस्वरूप समाज और समाज के लोगों को उनके हक का लाभ मिले।
═════════════════════════════════════
समाज सेवा के 6 मूलमंत्र
═════════════════════════════════════
➊ समाज के लिए लड़ें।
➋ लड़ नहीं सकते तो लिखें।
➌ लिख नहीं सकते तो बोलें।
➍ बोल नहीं सकते तो साथ दें।
➎ साथ भी नहीं दे सकते तो जो लिख, बोल और लड़ रहे हैं, उनका विरोध न करके सहयोग करें।
➏ ये भी न कर सकें तो उनका मनोबल न गिराएँ, क्योंकि वो आपके हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं।
═════════════════════════════════════
पाँच महामंत्र - SSD के
═════════════════════════════════════
◆ शिक्षा
◆ संस्कार
◆ संगति
◆ संगठन
◆ संसाधन
समाज में इन्हीं पाँच सूत्रों का प्रचार-प्रसार करना है। योजना हम सबको मिल-बैठकर बनानी है।
═════════════════════════════════════
सफलता के 5 सूत्र
═════════════════════════════════════
✧ सेवा
✧ समर्पण
✧ सोच
✧ सामर्थ्य
✧ सतत प्रयास (लगातार कोशिश)
═════════════════════════════════════
सामाजिक संगठनों में पद की राजनीति और आपस में गुटबाजी समाजहित में नहीं है।
═════════════════════════════════════
स्वर्णकार सेवा दल के उद्देश्य
═════════════════════════════════════
(अ) सामाजिक उद्देश्य
─────────────────────────
• समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने हेतु प्रवचन, सेमिनार, अन्य कार्यक्रम आदि का आयोजन करना।
• धर्म के प्रति फैली हुई भ्रांतियों को दूर करना और शुद्ध धर्म का वैज्ञानिक आधार पर प्रचार प्रसार करना।
• विपश्यना विद्या का प्रचार प्रसार करना।
• सेंटर फॉर पब्लिक अवेयरनेस एण्ड इन्फॉरमेशन की गतिविधियों को संचालित करना और इसके द्वारा समाज के लोगों को जागरूक करना।
• मनुष्यों में करुणा, प्रेम और मैत्री का प्रसार करना।
• कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाना। इसके लिए सामाजिक जागरूकता हेतु साहित्य, पुस्तकें, वीडियो केसेट्स, सी.डी., डी.वी.डी. का निर्माण एवं वितरण करना। इस हेतु प्रवचन, सेमिनार, अन्य कार्यक्रम आदि का आयोजन करना।
• सामाजिक उत्थान के लिए तत्कालीन समय अनुसार कार्य करना।
• महिलाओं को शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
• विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं की आर्थिक सहायता करना व उनके जीविकोपार्जन के लिए लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना करना।
• ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों जो अक्षम हैं, विकलांग हैं, मानसिक या शारीरिक रूप से कमजोर हैं या निर्धन वर्ग के हैं, उनके उत्थान व जीविकोपार्जन के लिये आर्थिक सहायता करना एवं उनके जीविकोपार्जन के लिए लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना करना।
• निर्धन छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति देना व उनकी शिक्षा की व्यवस्था करना।
• समाज के वृद्धजनों की सेवा के कार्य करना।
• रोग पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा में मदद करना।
• मुद्रण, प्रकाशन, वितरण एवं संचार के माध्यमों से देशवासियों में जागृति लाना, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य (वैकल्पिक चिकित्सा), गरीबी उन्मूलन एवं असहाय की सहायतार्थ कार्य करवाना।
• उपभोक्ता संरक्षण तथा उपभोक्ता हितों की रक्षार्थ कार्यक्रमों का संचालन, उसके संदर्भ में कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रकाशन, टी.वी. सीरियल एवं इंटरनेट समाचार बुलेटिन आदि का प्रसारण करना।
─────────────────────────
(ब) शैक्षणिक उद्देश्य
─────────────────────────
• छात्र-छात्राओं को पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीनियर उच्च माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा के लिए कॉलेज शिक्षा प्रदान करना, विद्यालय एवं उनका सुचारू रूप से संचालन करना एवं उनका रख रखाव करना।
• विभिन्न स्तरों पर खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करना।
• छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर/इंजीनियरिंग/आयुर्वेद एवं चिकित्सा अनुसंधान की व्यवस्था करना।
• छात्र-छात्राओं के लिए चिकित्सा की शाखाओं में अनुसंधान हेतु बहुउद्देशीय एवं बहुस्तरीय योजना तैयार कर क्रियान्वित करना।
• चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के अन्तर्गत प्रशिक्षण। विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण संस्थाओं का इंतजाम करना और प्रबन्ध करना।
• चिकित्सा और शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर या विधाओं पर अनुसंधान करवाना।
• तात्कालिक युग को मध्यनजर रखकर शैक्षणिक उद्देश्यों को बढ़ाया जा सकता है और तात्कालिक युग में प्रचलित शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा प्रारम्भ कर संचालित की जा सकती है।
• ऐसी अन्य व्यवस्थाएं कार्य एवं क्रियाकलाप करना जो आवश्यक हों और ट्रस्ट के शैक्षणिक एवं सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक हों, को क्रियान्वित करना।
• उपरोक्त शैक्षणिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए व्यावसायिक शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को सफल होने के लिए विभिन्न कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था करना।
• आयुर्वेद एवं चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न विभागों में शोध कार्य करना एवं करवाना।
• एलोपैथी के अलावा अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के विकास के लिए कार्य एवं अनुसंधान के लिए अस्पताल एवं शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय आदि खोलना।
─────────────────────────
(स) चिकित्सा संबंधी उद्देश्य
─────────────────────────
• दंत चिकित्सा के प्रचार प्रसार हेतु निःशुल्क डेंटल चैक-अप कैंपों का आयोजन करना।
• ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर की चिकित्सा एवं रोकथाम करने हेतु कैंप लगाना, सेमिनार का आयोजन करना और अन्य गतिविधियों में भाग लेना।
• विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगों की रोकथाम एवं उपचार हेतु व्यवस्था करना, अस्पताल चलाना।
• कैंसर रोग से लड़ने हेतु विदेशी संस्थाओं से तालमेल करना और उचित सहायता लेना।
• एड्स से लड़ने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करना।
• एड्स से पीड़ित और एच.आई.वी. संक्रमित लोगों की चिकित्सकीय सहायता करना।
• आयुर्वेद अनुसंधान एवं शिक्षा के विकास हेतु योगदान।
• आयुर्वेद की विविध शाखाओं में अनुसंधान हेतु बहुउद्देशीय योजना तैयार कर क्रियान्वित करना।
• आयुर्वेदिक एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों के निदान एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवा करना।
• ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक वर्ग को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाना जो शहरों में उपलब्ध हैं।
• निर्धन वर्ग को चिकित्सा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहयोग करना।
• किसी भी वर्ग के व्यक्ति को किसी भी गंभीर बीमारी की चिकित्सा कराने के लिए सहयोग करना।
• कुपोषण एवं अन्य व्याधियों के निदानार्थ बालक, बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं के लिए शिविरों का आयोजन करवाना तथा विभिन्न आहार एवं औषधि एवं अन्य प्रकार के विटामिन्स आदि का निःशुल्क वितरण करना।
• चिकित्सकीय क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान आदि।
═════════════════════════════════════
*स्वर्णकार सेवा दल का प्रयास रहेगा कि समाज के हर वर्ग तक उनके अधिकार पहुँचें, हर व्यक्ति सशक्त, शिक्षित और स्वस्थ बने।*
Join us for our exclusive jewelry design workshop featuring master artisans from across Rajasthan. Learn traditional tec...
Mark your calendars for our grand Diwali celebration at the community hall. Traditional food, cultural programs, and mor...
Our annual charity drive to support artisan families in need. Donations of funds, food, and educational materials welcom...
Where members unite
2018 में स्थापित, हम राजस्थान के गुलाबी शहर के प्रतिष्ठित सुनार समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं - शिल्प कौशल, परंपरा और उत्कृष्टता की एक विरासत।
सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन करना।
स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा पहलों के माध्यम से समुदाय के सदस्यों का समर्थन करना।
पारंपरिक आभूषण बनाने की तकनीकों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और अनुसंधान का समर्थन करना।
वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए कौशल विकास और शैक्षिक अवसर प्रदान करना।
Join our prestigious community of goldsmiths and artisans. Become a member to access exclusive benefits.
Apply NowStay updated with our latest workshops, exhibitions, and community gatherings.
View Eventsसामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन करना।
स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा पहलों के माध्यम से समुदाय के सदस्यों का समर्थन करना।
पारंपरिक आभूषण बनाने की तकनीकों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और अनुसंधान का समर्थन करना।
वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए कौशल विकास और शैक्षिक अवसर प्रदान करना।